फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MSc student's body found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला एमएससी के छात्र का शव

Mon, 11 Oct 2021 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
MSc student's body found hanging on the noose
विकास - फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर डाक्टर वाली गली में निवास करने वाले एमएससी के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। एसपी सिटी के साथ सीओ और दक्षिण थाना प्रभारी के साथ डॉगस्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हिमायूंपुर निवासी 24 वर्षीय विकास पुत्र मानिकचंद्र परिवार के साथ डाक्टर वाली गली में निवास करता है। तीन भाईयों में वह सबसे छोटा था। माता-पिता दवा लेने के लिए गए थे। बड़ा भाई आकाश प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी पर था। दूसरे नंबर का भाई घर नहीं था। विकास के माता पिता दवा लेकर शाम करीब चार बजे घर पहुंचे तो विकास का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। पुत्र का शव फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह और थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जांच को डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुला लिया। टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि युवक एमएससी कर रहा था। उसका शव फंदे पर लटका मिला है। जांच की जा रही है। परिजनों ने हत्या का आरोप घर के समीप रहने वाले एक व्यक्ति पर लगाया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विकास एमएससी करने के साथ-साथ टैट की पढ़ाई कर रहा था। वह पढ़ने में काफी होशियार था। कोई ऐसी बात नहीं थी कि जिससे विकास आत्महत्या करता।
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि विकास के खिलाफ उसके मकान के सामने रहने वाले व्यक्ति ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी। एक बार विकास से पूछताछ भी की गई थी। मुकदमे की जांच के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

विकास की मौत की खबर पर नगर विधायक मनीष असीजा भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी करने के साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकरियों से भी वार्ता की। पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच करने और जल्द ही घटना के खुलासे को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed