{"_id":"60e461538ebc3e6a7d60e798","slug":"most-of-the-administrators-forgot-to-give-account-after-spending-money-firozabad-news-agr4987172190","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनराशि खर्च करने के बाद हिसाब देना भूल गए अधिकांश प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनराशि खर्च करने के बाद हिसाब देना भूल गए अधिकांश प्रशासक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायतों की धनराशि खर्च करने के बाद उसका हिसाब देना एडीओ पंचायत (प्रशासक) भूल गए। सीडीओ ने ऐसे सात एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद शासन ने ग्राम पंचायतों में प्रधान पद की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को (प्रशासक) बनाते हुए सौंपी थी। इस दौरान प्रशासकों को सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जाने वाले इंतजाम पर धनराशि को खर्च करने की अनुमति थी। पंचायत चुनाव संपन्न होेने के बाद ग्राम पंचायतों में प्रधानों ने शपथ ग्रहण कर लिया है। प्रधानों का चार्ज मिलने के साथ सीडीओ चर्चित गौड़ ने सभी ग्राम प्रशासकों से खर्च की गई धनराशि का हिसाब देने के निर्देश दिए थे लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जिला के सात पंचायतों के प्रशासकों ने अभी तक हिसाब नहीं दिया है। सीडीओ ने इनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि सात ब्लॉकों में तैनात किए प्रशासकों का पंचायतों में खर्च की धनराशि का हिसाब नहीं देेने के कारण उनका वेतन रोकने की कार्रवाई की है। अगर शीघ्र हिसाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।