फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   More than two thousand people will do yoga together in the police line

Firozabad News: पुलिस लाइन में दो हजार से अधिक लोग एक साथ करेंगे योग

Tue, 20 Jun 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
More than two thousand people will do yoga together in the police line
फिरोजाबाद। विश्व योग दिवस पर 21 जून को पुलिस लाइन में सुबह छह बजे योग किया जाएगा। दो हजार से अधिक लोग एक साथ योग करते दिखाई देंगे। डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने सोमवार को जिले के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने योग दिवस पर की जाने वाली व्यवस्थाओं की सभी को जिम्मेदारी सौंपी। जिलाधिकारी ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक रूप से लोगों को स्वस्थ बनाता है। जीवन की सफलता की सीढ़ी के लिए योग अहम है। योग से व्यक्ति स्वस्थ रहने के साथ परिवार स्वस्थ्य रहता है। परिवार स्वस्थ्य होगा तो समाज और देश स्वस्थ्य होगा। जनमानस से प्रतिभागिता की अपील करते हुए कहा कि आयुष कवच एप डाउनलोड करें और उस पर घर आंगन, पार्क, कहीं पर भी योग क्रियाओं के अपने फोटे अपलोड करें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी सर्वेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर, डीडीओ महेंद्र सिंह, पीडी प्रदीप कुमार पांडेय सहित जिला स्तरीय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने पुलिस लाइन ग्राउंड में टेंट व्यवस्था की जिम्मेदारी उप निदेशक कृषि हरिनाथ सिंह को सौंपी। जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को योगा प्रतिभागियों को पेयजल एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था करेंगे। क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डाॅ. कल्पना गुप्ता को योग प्रतिभागियों को टी शर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए को रंगोली योग थीम पर रंगोली बनवाने एवं नगर मजिस्ट्रेट एवं नगर आयुक्त, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को योगार्थियों को बैठाने की प्लानिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed