फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   More in the trough of history will be covered with peacock church

इतिहास के गर्त में समा जाएगा मोर चर्च

Tue, 25 Apr 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
More in the trough of history will be covered with peacock church
शिकोहाबाद स्थित मोर चर्च।
आगरा गेट स्थित मोर मेमोरियल चर्च को एनएचएआई ने मंगलवार दोपहर बाद गिराने का कार्य शुरू कर दिया। इससे चर्च के फादर और अन्य लोगों में रोष है।  
विज्ञापन

मोर मेमोरियल चर्च की स्थापना 1936 में हुई थी। नगर में ये ही एकमात्र चर्च है। सिक्स लेन बनने के साथ ही यहां पर फ्लाई ओवर भी बनाया जा रहा है। चर्च के फादर अनीश जैकब ने बताया कि चर्च कंपाउंड में ही दूसरी जगह कब्रों को  शिफ्ट करने लिए 45 फीट लंबा गड्ढा खोदा गया है। इन्हीं में 15 कब्रों के अवशेषों को रखकर कब्र बनाई जायेगी। उनका आरोप था कि बिना मुआवजा दिये ही चर्च को हटाया जा रहा है। समाज में मंगलवार गमी होने की बात प्रशासनिक अफसरों को बताई गई लेकिन उनकी संवेदना को भी नहीं समझा गया।

उधर, एसडीएम अवनीश कुमार बिंद ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार कब्रों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। चर्च के लोग मुआवजे के लिए आवश्यक कागजात नहीं दे रहे हैं। एनएचएआई व डीएम ने भी चर्च वालों से इस्टीमेट बनवाकर देने को कहा है। ताकि नया चर्च बनाकर दिया जा सके लेकिन ये लोग अनावश्यक हीला हवाला करते रहे।  
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed