{"_id":"6903ac3e7ee85e6b920efcf1","slug":"money-and-goods-stolen-from-welding-shop-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-159613-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वेल्डिंग की दुकान से रुपये और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वेल्डिंग की दुकान से रुपये और सामान चोरी
Thu, 30 Oct 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव कंथरी मैनपुरी रोड स्थित वेल्डिंग की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और हजारों रुपयों का सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
मुनीर अहमद उर्फ बड़े की बालाजी ईंट भट्ठे के पास एसके वेल्डिंग वर्कशॉप के नाम से दुकान है। बुधवार को मुनीर दुकान बंद कर घर चला गया था। बृहस्पतिवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचा, तो उसके ताले टूटे हुए थे। पीड़ित ने बताया चोरों ने दुकान के अंदर रखी हुई वेल्डिंग की दो मशीन, 3 ग्राइंडर, 2 हैमर मशीन, जेनरेटर का एक ऑल्टीलेटर, एक बर्मा मशीन की मोटर, 10 हजार रुपये, औजार, 45 मीटर लीड आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने दुकान में बैठकर बीयर भी पी। दुकान में हुई वारदात के वीडियो फुटेज में बीयर की कैन देखी जा सकती हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।