फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Modi Visit China and Japan, India, lined

मोदी घूमें चीन-जापान, कतार में खड़ा हिंदुस्तान

Tue, 29 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Modi Visit China and Japan, India, lined
कांग्रेस ने पुतला दहन ‌किया - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने रसूलपुर से सुभाष तिराहे तक जनाक्रोश मार्च निकाला। वकीलपुरा पर पुतला दहन कर मोदी के खिलाफ किसान, मजदूर रो रहे हैं, प्रधानमंत्री सो रहे हैं, मोदी घूमें चीन जापान, कतार में खड़ा हिंदुस्तान के नारे लगाए।
विज्ञापन

जनाक्रोश मार्च का आगाज जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने किया। जनाक्रोश मार्च रसूलपुर से प्रारंभ होकर नालबंद, नाले की पुलिया, इमामबाड़ा, छोटा चौराहा, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, सेंट्रल चौराहा, गांधीपार्क होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त हुआ। उप्र कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री लोकसभा में न आकर जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ रहे हैं। कार्यक्रम प्रभारी सोमांश प्रकाश ने कहा कि 2017 के चुनाव में जनता तकलीफों को मय ब्याज वसूल करेगी।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी जनता के साथ खड़े हैं। महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि आमजनता, गरीब, मजदूर, किसान नोटबंदी के कारण अपने पैसों के लिए बैंकों की कतार में खड़ा है, लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। उप्र कांग्रेस कमेटी सचिव शफात खान, प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि सुबह से शाम तक कतार में लगने के बाद भी जनता को पैसा नहीं मिल रहा, जबकि अमीरों का पैसा घर बैठे बदला जा रहा है। एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि बैंकों में लाइन में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? इसका सरकार को जवाब देना होगा। हाजी सईद पटेल, रामनिवास यादव ने कहा कि नोटबंदी के कारण आज कोई अपने बेटे-बेटी की शादी तक नहीं कर पा रहे। जुलूस में नुरुलहुदा लाला राइन, केशव देव, जावेद उमर, सुबूर अली, संदीप तिवारी, रामनाथ यादव, महेश पिप्पल, कुसुम सिंह, शशी शर्मा, सतीश अग्रवाल, आजाद अकरम, चंद्रकांत यादव, आमिर अली, अजय शर्मा, संजय श्रोतिय, राजेश शर्मा, योगेश दिवाकर, उमाकांत पचौरी, इरफान राही, मयंक गोयल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed