फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   misson nari shakti

मिशन शक्ति-थानों में स्थापित की महिला हेल्प डेस्क

Sun, 18 Oct 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
misson nari shakti
थाना उत्तर में महिला हेल्प डेस्क पर जन शिकायत सुनती महिला आरक्षी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मिशन शक्ति के तहत रविवार को जिले के सभी थानों में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई। प्रत्येक डेस्क पर दो-दो महिला आरक्षियों को तैनात कर दिया गया। अब थानों में महिलाओं से संबंधित शिकायत आने के साथ निस्तारण के लिए टीम दौड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत ‘अमर उजाला’ टीम ने रविवार को थानों में महिला हेल्पडेस्क की जांच की की तो थाना उत्तर में महिला हेल्प डेस्क पर दो महिला आरक्षी नजर आईं। काउंटर पर अंजली यादव एवं रश्मि मौर्या आर्यनगर निवासी मिथिलेश देवी की शिकायत सुनती मिलीं। मिथिलेश का कहना था कि उनका बेटा ई-रिक्शा चलाता है। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। महिला की शिकायत पर तत्काल निस्तारण किया गया। तिलक नगर निवासी अन्नू ने मारपीट एवं संतोष नगर निवासी कैलाशी देवी ने मकान पर कब्जे की शिकायत की। इन शिकायतों को चौकी प्रभारी को भेजा गया।
विज्ञापन

इधर, थाना दक्षिण में महिला हेल्पडेस्क स्थापित करने के साथ सैनिटाइजर एवं मास्क की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के बैठने के लिए कुर्सी रखी है। स्थान अभाव के कारण इसे दूसरी जगह स्थापित करने की योजना है। महिला आरक्षी सोहनी देवी, नव्या को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला होमगार्ड भी सहयोग करती नजर आईं। पहाड़पुर नारखी निवासी महारानी देवी धेवती की हत्या की तहरीर लेकर थाने पहुंची थी। थाना रसूलपुर में महिला हेल्प डेस्क पर रुचि एवं रीतू बैठी दिखाई दीं। यहां कोई फरियादी नहीं आया था। वहीं रामगढ़ थाने में महिला आरक्षी चांदनी एवं पूनम को महिला हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हेल्पडेस्क: यह की जाएगी व्यवस्था
प्रदेश के पुलिस प्रमुख की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक थाने में बनाई जाने वाली महिला हेल्पडेस्क के लिए कांचयुक्त पारदर्शी कक्ष बनाना होगा। शिकायत दर्ज करने को कंप्यूटर, मोबाइल, टेलीफोन की सुविधा रहेगी। कैमरा लगाए जाएं। बैठने को कुर्सियां, पानी पिलाने के लिए स्टाफ की तैनाती की जाए। शिकायत लिखने को स्टेशनरी उपलब्ध रहेगी। मृदुभाषी दो-दो महिला आरक्षी की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट से लगाई जाएगी। थाना प्रभारी एवं रात्रि प्रभारी पर हेल्पडेस्क के संचालन एवं शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी होगी। सीओ स्तर से 15 दिन में समीक्षा होगी। महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना जिले के सभी थानों में कर दी है। इसकी प्रभारी सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा सिंह बनाया गया हैं। उनके ही द्वारा इनकी मॉनीटरिंग की जाएगी।
राजेश कुमार, एसपी देहात फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed