फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Miscreants raid the chemical trader's house

केमिकल व्यापारी के घर बदमाशों का धावा ी

Sat, 24 Jul 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Miscreants raid the chemical trader's house
फिरोजाबाद। गोमती नगर कॉलोनी निवासी केमिकल व्यापारी के घर बृहस्पतिवार रात चोर विंडो एसी निकालकर घुस गए। घटना की जानकारी सुबह चौकीदार के पहुंचने पर हुई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र की गोमती नगर कॉलोनी में प्रवीन सिंघल परिवार के साथ निवास करते है। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी और बेटा भी दिल्ली में है। घर की रखवाली की जिम्मेदारी मथुरा नगर निवासी शोभाराम को दे रखी थी। रात करीब एक बजे बारिश होने पर शोभाराम घर चला गया। इस दौरान चोरों ने मेनगेट के पास लगी एसी को निकाल कर वहां से कमरे के अंदर घुस गए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब छह बजे चौकीदार पहुंचा तब मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

उसने फोन से प्रवीन सिंघल के बेटे को अवगत कराया। इस बीच प्रवीन सिंघल के छोटे भाई अमित सिंघल मौके पर पहुंचे। उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही चौकीदार से पूछताछ की। लेकिन वह भी घटना के बारे में कुछ नहीं बता सका। अमित सिंघल ने बताया कि चोर क्या क्या ले गए, इसकी जानकारी भाई के आने पर ही होगी। थानाध्यक्ष उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed