फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   miscreants fled with jewellery worth lakhs from woman In Tundla

UP: नोटों की गड्डी का ऐसा झांसा...महिला ने थमा दिए लाखों के गहने, घर पर रूमाल खोलकर देखा तो उड़ गए होश

Sun, 21 Sep 2025 02:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Sep 2025 02:24 PM IST
सार

महिला ने बताया कि बातों में उलझाकर एक रूमाल में रखी गड्डी दिखाई, जिसके ऊपर 500 रुपये का नोट लगा था। युवकों ने कहा कि वह अपना सामान सुरक्षित रखने के लिए गहने उतारकर रूमाल में रख दें। 

विज्ञापन
miscreants fled with jewellery worth lakhs from woman In Tundla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मायके से लौट रही शहर की एक महिला को दो शातिर टप्पेबाजों ने बातों में उलझाकर लाखों रुपये के सोने के गहने ठग लिए। बदमाशों ने महिला को एक रूमाल में कागज की गड्डी थमाई और गहने लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहर के तेल मिल रोड निवासी अरुणा तिवारी शनिवार को अपने मायके इटावा से ट्रेन से टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंचीं थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुईं। पीड़िता ने बताया कि ऑटो में पहले से दो युवक बैठे थे, जिनमें से एक ने सफेद और दूसरे ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। 
विज्ञापन


दोनों ने बातचीत के दौरान उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। बदमाश उन्हें सुभाष चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे ले गए। वहां उन्होंने बातों में उलझाकर एक रूमाल में रखी गड्डी दिखाई, जिसके ऊपर 500 रुपये का नोट लगा था। उन्होंने उनसे कहा कि वह अपना सामान सुरक्षित रखने के लिए अपने गहने उतारकर रूमाल में रख दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने युवकों की बातों में आकर अपनी दो सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी कुंडल और एक अंगूठी उतार दी। ठगों ने गहने लिए और महिला को रूमाल में बंद कागज की गड्डी थमाकर फरार हो गए। घर पहुंचने पर जब महिला ने रूमाल खोलकर देखा तो उसमें कागज के टुकड़े भरे थे। 


खुद के साथ हुई ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed