फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ministry of Environment sent a letter to put online monitoring system

ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम लगाने को पर्यावरण मंत्रालय भेजा पत्र

Sat, 07 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 07 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Environment sent a letter to put online monitoring system
प्रदूषण - फोटो : amar ujala
 सुहागनगरी में प्रदूषण की 24 घंटे मॉनीटरिंग के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम लगवाने की कवायद कर रहा है। पर्यावरण मंत्रालय को पत्र भेजकर मुख्यालय भी रिमाइंडर भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

फीरोजाबाद में 200 इकाइयों में कांच व चूड़ी का उत्पादन होता है। कांच उद्योग से होने वाले प्रदूषण की मॉनीटरिंग के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास कोई संसाधन नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रदूषण के आंकड़े जुटाने के लिए सीडीजीआई पर निर्भर रहना पड़ता है। सीडीजीआई द्वारा तिलक नगर, स्टेशन रोड और राजा का ताल पर प्रदूषण के आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। हालांकि इसकी रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एक-डेढ़ माह बाद मिल पाती है। ऐसी स्थिति में विभाग को सही समय पर प्रदूषण के आंकड़े नहीं मिल पाते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापित कराने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दो माह मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था लेकिन मुख्यालय से अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। पीसीबी द्वारा पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


बाक्स--
सिस्टम लगाने में एक करोड़ से अधिक आएगा खर्चा
इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा. विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि शहर में प्रदूषण के आंकड़े प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापित कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सिस्टम लगाने में करीब एक करोड़ से अधिक खर्चा आएगा। ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम लगने के बाद आधुनिक मशीनों से वायु गुणवत्ता की जांच हो सकेगी। एलसीडी के माध्यम प्रतिदिन प्रदूषण के आंकड़े मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed