{"_id":"b33748f621b0f8ef4329668ababd0b7b","slug":"ministries-spy-unfortunate-ram-gopal-yadav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रालयों में जासूसी दुर्भाग्यपूर्ण :रामगोपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रालयों में जासूसी दुर्भाग्यपूर्ण :रामगोपाल यादव
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि जनपद में खराब सड़क बनाने वाले ठेकेदारों के साथ संबंधित जेई भी जेल जाएंगे। खराब सड़कें बनाना जनता के साथ धोखा है। यह जवाब उन्होंने पूछे गए सवाल के लिए दिया।
वह शिकोहाबाद के गांव डाहिनी में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। यहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र में पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े दस्तावेज लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान युवा मंत्री हैं। वे इस संबंध में कठोर कार्रवाई करेंगे। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के बसपा में जाने संबंधित बल्क एसएमएस के संबंध में रामगोपाल यादव ने कहा कि यह सब खुराफात है। विधायक हरिओम यादव तहरीर देगें तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान लोगों ने समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी यादव, विधायक ओमप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, पूर्व विधायक झाऊलाल यादव, दुग्ध संघ अध्यक्ष रामसेवक यादव, लाखन सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि विजय प्रताप छोटू, राहुल यादव, रामप्रकाश यादव आदि थे।