फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   minister,baby rani

मां का गौरव देखना है तो जीजाबाई को याद रखना होगा : बेबीरानी मौर्य

Mon, 09 May 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
minister,baby rani
मां का गौरव देखना है तो जीजाबाई को याद रखना होगा : बेबीरानी मौर्य
विज्ञापन

भारत विकास परिषद का 40 मां अधिष्ठापन और मातृ शक्ति सम्मान समारोह में बोलीं महिला व बाल विकास मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्या ने कहा कि यदि हमें मां का गौरव देखना है तो हमें जीजाबाई को याद रखना होगा। जिन्होंने शिवाजी जैसे महावीर को जन्म दिया और शिक्षा-दीक्षा दी। मां बच्चे की प्रथम गुरु है। वहीं संस्कार देने का काम करती है। भारत विकास परिषद ने मातृ दिवस पर मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन करके अनुकरणीय काम किया है।
कैबिनेट मंत्री फिरोजाबाद क्लब में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित 40 वें अधिष्ठापन समारोह एवं मातृ शक्ति सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि बतौर संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजनों से निश्चित ही महिलाओं का सम्मान बढ़ता है। विधायक मनीष असीजा ने कहा भारतीय संस्कृति में मां तो प्रतिदिन वंदनीय होती है। मुख्य वक्ता डा. तरुण शर्मा ने भारत विकास परिषद की ओर से संचालित की जा रही गतिविधियों को विस्तार से रखा। महापौर नूतन राठौर ने कहा कि भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने सभी के मन में मां की याद की अलख जगाने का काम किया है। इस मौके पर महेशचंद्र जैन एडवोकेट की स्मृति में डॉ. बीना जैन, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल, डॉ. पूनम अग्रवाल, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. सरीना अग्रवाल, डॉ. दीप्ति जैन को डॉ संजीव जैन ने सम्मानित किया। पीके जिंदल,प्रवीन गर्ग, रूपाली भटनागर ने विचार व्यक्त किए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विनय गोयल,सचिव अनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सचिन मित्तल, महिला संयोजिका वंदना गर्ग को ब्रज प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंघल ने परिषद की शपथ दिलाई। बृज प्रदेश महासचिव राहुल गर्ग ने नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन मयंक जैन ने किया। इस अवसर पर अरुण जैन,सुधीर जैन,आलिंद अग्रवाल, अजय बंसल, मयंक जैन, प्रदीप जैन,राजकुमार जैन, दीपक गुप्ता,दीपक अग्रवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल,अमित जैन राजा,पराग शर्मा, रमन जैन, अजय अग्रवाल, अमर गर्ग, अनुपम जैन सीए,संजय गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

‘ बच्चों के संस्कारों में आ रही कमी’
फिरोजाबाद। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्या ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान फिरोजाबाद के पचोखरा में महिला की मौत, हाथरस में महिला के साथ मदर्स डे पर घटना के सवाल पर कहा कि इन घटनाओं से स्पष्ट है कि बच्चों में संस्कारों की कमी आ रही है। बच्चों को संस्कारवान बनाने की जरूरत है। इस दिशा में पहल परिवार से होनी चाहिए। उन्होंने जहां तक पुलिस कर्मियों द्वारा किसी घटना को अंजाम दिया है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनाओं को लेकर काफी गंभीर है। रसोई गैस की कीमतों के बढ़ने के सवाल पर कहा कि हम महिला होने के नाते केंद्र सरकार को रसोई गैस की कीमतें कम किए जाने का सुझाव देंगे। जिससे महिलाओं का बजट नहीं बिगड़े। कानून व्यवस्था को खराब होने के सवाल को यह कहते हुए टाल गई कि जितना आप कह रहे हो उतना नहीं है। जो घटनाएं हो रहीं हैं उनका खुलासा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed