फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Millions house breaking theft locks

मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 16 Feb 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 16 Feb 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
Millions house breaking theft locks
चोरों ने सोमवार रात लोहिया नगर स्थित एक घर में धावा बोलकर कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी विनोद कुमार दीक्षित दो भाई है। विनोद कुमार एक्सपोर्ट कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उसका छोटा भाई मनीष पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। सोमवार रात विनोद कुमार दीक्षित परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर घर के अंदर घुस आए। उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर नकदी और सोने चांदी के आभूषणों के साथ अन्य सामान पार कर दिया। सुबह जगार होने पर विनोद और उसकी पत्नी कल्पना को घटना की जानकारी हो सकी। दंपति के शोरगुल करने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से तहरीर ले ली। पीड़ित के अनुसार, चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी और आठ तोले सोने-चांदी के आभूषणों के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए।  इनकी कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed