{"_id":"57409f434f1c1b126dac7005","slug":"mercury-high-heat-power-supply-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का पारा हाई, बिजली सप्लाई डाउन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का पारा हाई, बिजली सप्लाई डाउन
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Sat, 21 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
गर्मी का पारा हाई, बिजली सप्लाई डाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी का कहर जिले में जारी है। पारा 46 पार हो चुका है। आसमान से बरसती जान, तेज गर्मी और तीखी उमस के इस मौसम में बिजली की अंधाधुंध अघोषित कटौती सबसे बड़ी समस्या बनी है। दिन-रात की कटौती से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। शनिवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली गुल रही। इससे कई इलाकों में पानी की किल्लत से भी लोग जूझे। वहीं कटौती पर जनरेटर की आवाज और धुआं भी परेशानी का सबब बना है।
सुहागनगरी में रोजाना तापमान बढ़ता ही जा रहा है। इस समय पारा 46 के आसपास पहुंच चुका है। सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसने लगती है। दो दिन से पुरवा हवा चलने के साथ उमस भी बढ़ गई है। आलम यह है कि बगैर पंखा, कूलर कमरे में दो मिनट भी बैठना मुश्किल है। उमस के कारण लोग पसीने से भीग जाते हैं। इधर, भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की अंधाधुंध कटौती भी लोगों को रूला रही है। कहीं ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल है, तो कहीं तार टूटने जैसे स्थानीय फाल्ट से समस्या बनी हुई है। इन सबके अलावा बिजली विभाग की दिन-रात हो रही अघोषित कटौती सबसे बड़ी मुसीबत बनी है। इससे लोग बेहाल हैं। आधी रात की कटौती से जहां लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। वहीं सुबह से लेकर दोपहर तक की कटौती से लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। शनिवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली की कटौती रही। इससे कई इलाकों में पानी की समस्या खड़ी हो गई थी। लोगों का कहना है कि शिकायत पर विभागीय अधिकारी मुरादाबाद कंट्रोल से कटौती बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।