फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mercury dropped due to heavy rain, problems due to waterlogging

Firozabad News: तेज बारिश से लुढ़का पारा, जलभराव से हुई परेशानी

Tue, 05 Sep 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to heavy rain, problems due to waterlogging
फिरोजाबाद। मंगलवार को तीन बजे आसमान में घिरी काली घटाएं जमकर बरसीं तो पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल गई। पारा भी 37 डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे आकर 29 डिग्री हो गया। बारिश होने से पहले पसीना से तर-बतर होने वाले लोग पानी में भीगते दिखाई दिए। बारिश होने के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश हो जाने का लाभ खरीफ में बोई गई फसलों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज धूप व उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया था। किसानों ने तो फसलों को बचाने के लिए सिंचाई करने तक की तैयारी प्रारंभ कर ली थी। लेकिन मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे पूरब की दिशा से उठी काली घटाएं बरसना प्रारंभ हुईं तो फिर थमी नहीं। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का क्रम शाम को सात बजे तक चलता रहा। जोरदार बारिश होने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। घरों पर युवाओं एवं महिलाओं ने बारिश का आनंद लिया।
विज्ञापन

शहर के निचले क्षेत्रों में पानी भरने के कारण आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर के बोधाश्रम रोड, रामलीला चौराहा, शिवाजी रोड, जयश्री चौराहे के साथ कटरा मोहल्ला, चंद्रवार गेट, पेमेश्वर गेट, हनुमान रोड, कोटला रोड, आसफाबाद में रसूलपुर थाने से लेकर पेट्रोल पंप तक सर्विस रोड पर पानी भरा दिखाई दिया। बारिश का पानी भरने के कारण लोग उसी से होकर निकलने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

-यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खरीफ में बोई गई धान, बाजरा, दलहन एवं तिलहन की फसलों को पानी की सख्त जरूरत थी। ये बारिश किसानों को बड़ी राहत देगी।
सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed