फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Meeting regarding the rally of the princes

प्रधानों की रैली को लेकर की बैठक

Mon, 25 Oct 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Meeting regarding the rally of the princes
पंचायत महारैली की तैयारी के दौरान बैठक करते जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लखनऊ के रमाबाई मैदान में 28 अक्तूबर को आयोजित होने वाली पंचायत अधिकार रैली की सफलता को सदर ब्लाक के प्रधानों की बैठक आयोजित की। इसमें लखनऊ में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि पंचायतों में संवैधानिक अधिकारों को लागू करने, प्रधानों का मानदेय बढ़ाने के साथ, स्वाभिमान एवं सम्मान बचाने के लिए 28 अक्तूबर को सुबह दस बजे लखनऊ के रमाबाई मैदान में पंचायत अधिकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के सभी प्रधान अपने-अपने साधनों से पहुंचकर महारैली को सफल बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष होशियार सिंह ने कहा कि रैली में जाने की सभी तैयारी पूर्ण कर ली हैं। सभी प्रधान बसों से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। जिले में प्रत्येक न्याय पंचायतवार ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी है। यदि कोई समस्या आती है तो हम सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अमरेश सिंह, डॉ. सर्वेश कुमार, पुष्पेंद्र यादव, राजमणि यादव, ताराचंद्र, कामरान, भूपेंद्र सिंह, रामबाबू फौजी, डोरीलाल, मनोज कुमार, सूबेदार राठौर, छोटेलाल राजपूत, मूलचंद्र, ओमवीर सिंह, मनोहरलाल, देवेश कुमार, श्रीपतिलाल, चरन सिंह, जितेंद्र सिंह, रेशमपाल सिंह, रामनरायन, लाखन सिंह, आशीष शर्मा, राजपाल सिंह, जयप्रकाश, नीरज कुमार, पप्पू सिंह मौजूद थे।

रैली में शामिल न हों प्रधान : डीपीआरओ
फिरोजाबाद। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि वह 28 अक्तूबर को लखनऊ में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की होने वाली महारैली को प्रधानों को शामिल नहीं होने की हिदायत दें। उन्होंने जिले के प्रधानों से कहा कि वह रैली में प्रतिभाग नहीं करें। ग्राम प्रधानों द्वारा उठाई गई मांगों को सम्यक विचार के पश्चात निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए प्रधानों की समिति बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed