{"_id":"5eef52268ebc3e42b76ccf63","slug":"meeting-firozabad-news-agr447063784","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः लॉकडाउन के बाद अब घूमेगा विकास का 'पहिया', निगम की बैठक में रखे दो सौ प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः लॉकडाउन के बाद अब घूमेगा विकास का 'पहिया', निगम की बैठक में रखे दो सौ प्रस्ताव
Mon, 22 Jun 2020 02:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
नूतन राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद शहर के विकास के लिए नगर निगम अधिकारियों ने पहल शुरू कर दी है। शनिवार को 14वें वित्त कमेटी के सदस्यों और पदाधिकारियों की एक बैठक जिला मुख्यालय स्थित गेस्ट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता मेयर नूतन राठौर ने की। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, नगर आयुक्त विजय कुमार के साथ पीडब्लूडी और विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे। 14वें वित्त के तहत शहर में होने वाले करीब दो सौ से अधिक कार्यों को रखा गया।
कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए 25 मार्च से किए गए लॉकडाउन के कारण शहर में विकास का पहिया भी रुक गया था। इस कारण नए कार्यों के लिए कोई रुपरेखा तैयार नहीं की जा सकी।
अनलॉक के साथ नगर निगम अधिकारियों ने 14वें वित्त के तहत शहर में कराने वाले विकास कार्यों के लिए कार्य योजना तैयार कर ली। जिससे शहर में विकास का पहिया घूम सके।

शहर में विकास कार्य शुरू कराने से पूर्व शनिवार को 14वें वित्त की कमेटी की एक बैठक जिला मुख्यालय स्थित गेस्ट हाउस में मेयर नूतन राठौर की अध्यक्षता में हुई थी। जिसमें करीब दो से अधिक कार्यों को 14वें वित्त की कमेटी के समक्ष रखा गया।
नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान दो सौ से अधिक कार्य रखे गए हैं। अभी कार्य फाइनल नहीं हुए हैं। कार्य फाइनल होते ही शहर में विकास कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिससे जनता को दिक्कत न हो।
सिक्सलेन निर्माण कार्य में रोड़ा बने भूखंड को खाली कराया
सिक्सलेन निर्माण कार्य में रोड़ा बने भूखंड को एसडीएम नरेंद्र सिंह ने खाली करा कर एनएचआई को कब्जा दिला दिया। अब हाईवे निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा हो सकेगा।
एसडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि विगत 18 जून को एडीएम (भू.अ.) आगरा द्वारा मौजा चितावली में गाटा संख्या 95 से अधिग्रहीत भूमि पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को मौके पर नियमानुसार भौतिक कब्जा कराने के लिए निर्देशित किया था। इसी क्रम में रामबाबू दिवौरिया निवासी बोझिया को एनएचएआई तामील कराकर 20 जून को मौके पर पहुंच कर कब्जा कराया।

उन्होंने बताया कि भूखंड के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग का तहसील की सीमा में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था। इसे दोनों पक्षों को बैठा कर मामला शांत कराया और भूखंड स्वामी ने कब्जा हटाने के लिए सहमित प्रदान की।
इसके बाद एनएचएआई द्वारा कब्जा हटा कर हाईवे निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत दो वर्षों से अटका पड़ा था। इसका निस्तारण कर नगर में अधूरे पड़े हाईवे निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। अब नगर में कोई भूखंड ऐसा नहीं है, जिस पर एनएचएआई का पजेशन नहीं हो। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।