फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mcknpur two places in the tragedy

मक्खनपुर में दो स्थानों पर हुए हादसे

Tue, 31 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mcknpur two places in the tragedy
मक्खनपुर में हुए सड़क हादसे में घायल।
कोहरे के चलते दो स्थानों पर हादसों में कार सवार पिता पुत्री के साथ तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पिता पुत्री और युवक कानपुर के गोविंदनगर के निवासी हैं। वहीं पेट्रोल पंप के समीप एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

कानपुर के गोविंदनगर निवासी अनिल कुमार बजाज अपनी पुत्री पूजा, ज्योति और भांजे पुलकित के साथ कार से मेरठ जा रहे थे। मेरठ में अनिल कुमार के गुरु नंगली साहब का भंडारा था। करीब नौ बजे मक्खनपुर स्थित देवता कोल्ड के समीप पुलकित ने कार से अपना संतुलन खो दिया और कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में अनिल कुमार, पुलकित और ज्योति घायल हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मक्खनपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप हाईवे किनारे खड़े ट्रक से आगरा की ओर से आ रही कार भिड़ गई। इसके बाद पीछे से आ रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। गनीतम रही कि कार में बैठे लोगों को चोट नहीं लगी। हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही चालक बस लेकर मौके से भाग गया। मक्खनपुर थानाध्यक्ष का कहना कार चालक यदि तहरीर देगा तो बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed