{"_id":"64e21a532e43621e3e05c8a6","slug":"mathematics-and-science-club-will-be-formed-in-22-government-colleges-students-talent-will-flourish-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-3059-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 22 राजकीय कॉलेजों में बनेगा गणित व विज्ञान क्लब, विद्यार्थियों की निखरेगी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 22 राजकीय कॉलेजों में बनेगा गणित व विज्ञान क्लब, विद्यार्थियों की निखरेगी प्रतिभा
Sun, 20 Aug 2023 07:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 20 Aug 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों की गणित व विज्ञान विषय में अभिरुचि को विकसित किया जाएगा। शिक्षक कक्षा से इतर अनौपचारिक रूप से उनसे बातचीत करेंगे। उनकी रूचि के अनुसार उनका मार्गदर्शन करेंगे। विद्यार्थी की प्रतिभा को एक बेहतर मंच दिलाने की कोशिश करेंगे। यह सब गणित व विज्ञान क्लब के माध्यम से होगा। इसके लिए प्रत्येक कॉलेज को 10 हजार का बजट दिया गया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि विद्यार्थियों में गणित व विज्ञान विषय में बहुत अभिरुचि होती है। लेकिन शिक्षण कार्य के दौरान वह उसे जाहिर नहीं कर पाते है। जब इन विद्यार्थियों से अनौपचारिक रूप से बातचीत की जाती है तो उनकी प्रतिभा निखर का सामने आ जाती है। इसलिए पहले इस तरह के विद्यार्थियों को चिन्हित किया जाएगा। इसके लिए अलग से 22 राजकीय इंटर कॉलेजों में गणित व विज्ञान क्लब बनाया जाएगा। इस क्लब का उदेद्श्य होगा कि विद्यार्थियों के तार्किक दृष्टिकोण का विकास किया जाए। समस्या समाधान की क्षमता और आलोचनात्मक सोच को विकसित करना। विद्यार्थियों में गणित के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करना। गणित के सिद्धांतों का व्यवहारिक जीवन में उपयोग सीखने का अवसर प्रदान करना शामिल है। इसके लिए प्रत्येक कॉलेज को 10 हजार का बजट दिया गया है।
-- -
इस तरह क्लब करेगा काम
फिरोजाबाद। कॉलेजों में क्लब के गठन के बाद शिक्षक अभिरूचि वाले विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। शिक्षण कार्य के बाद वह उन्हें उनकी रूचि के अनुसार मागदर्शन करेंगे। विद्यार्थी जिस क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते है उनके बारें में जानकारी देते हुए उन्हें प्लेटफॉर्म मुहैय्या कराएंगे। अभिभावकों से भी मिलकर विद्यार्थी की जिज्ञासाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें आगे बढऩे के लिए सहयोग मांंगेगे।
इनसेट
भेज दिया है बजट
- राजकीय कॉलेजों में गणित व विज्ञान क्लब का गठन किया जाएगा। प्रत्येक कॉलेज को बजट दिया जाएगा। प्रधानाचार्यों को इस क्लब की गतिविधियों को वीडियो के माध्यम से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
निशा अस्थाना, डीआईओएस