फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mastakabhishek of ancient statue of Lord Ajitnath

भगवान अजीतनाथ की प्राचीन प्रतिमा का किया मस्तकाभिषेक

Tue, 19 Oct 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mastakabhishek of ancient statue of Lord Ajitnath
बड़ा मोहल्ला स्थित जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रवचन देते सुरत्न सागर महाराज। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जैन मुनि सुरत्न सागर महाराज के सानिध्य में दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर बड़ा मोहल्ला में प्राचीन अतिशयकारी अजीतनाथ भगवान की प्रतिमा का महा मस्तकाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं से भरे मंदिर प्रांगण में भगवान के जयकारे गूंजते रहे। जिनभक्तों के इंद्रों के स्वरुप में नृत्य किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीजी के चित्र का अनावरण राजेंद्र प्रसाद जैन राजू एवं संभव प्रकाश जैन ने किया। श्रीजी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित सोधर्म इंद्र ने किया। भगवान के प्रथम कलश करने का सौभाग्य विनोद जैन परिवार को मिला। चक्रवर्ती इंद्र मुकेश जैन, कुबेर इंद्र नीरज जैन, मनीष जैन के साथ ईशान इंद्र अजय जैन एडवोकेट, मनोज जैन ने भगवान का जलाभिषेक किया। तदुपरांत 108 जिनभक्तों ने इंद्रों का स्वरुप धारण कर भगवान का महा मस्तकाभिषेक किया।
विज्ञापन

महामस्तकाभिषेक के बाद मुनिश्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य राजा बाबू जैन, भारत जैन, सतीश चंद्र जैन, हैप्पी जून, अजय जैन, संजय जैन बल्ले को प्राप्त हुआ। संचालन सुशील जैन ने किया। मीडिया प्रभारी आदीश जैन ने बताया कि यह शहर का सबसे प्राचीन मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अनूपचंद्र जैन एडवोकेट, डेविड जैन, सतीश चंद्र जैन, नितिन जैन, मनोज जैन, नीटू जैन, सुशील जैन, सिद्धार्थ जैन, दिनेश जैन, श्रेयांश जैन, सुविधि जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed