फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Massive fire at solid waste plant, machines worth lakhs burnt

Firozabad News: सॉलिड वेस्ट प्लांट में भीषण आग, लाखों की मशीनें जलीं

Tue, 20 Jan 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Massive fire at solid waste plant, machines worth lakhs burnt
आग में जली मशीनें 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। शहर चनौरा स्थित नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में सोमवार रात को भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में प्लांट के भीतर रखीं लाखों रुपये की मशीनें जलकर स्वाहा हो गई हैं।
इतनी बड़ी घटना के बावजूद नगर निगम के आला अधिकारी मंगलवार शाम तक बेखबर रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम ने संचालन करने वाली आगरा की संस्था को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा चनौरा खत्ताघर के समीप संचालित इस प्लांट का जिम्मा आगरा की फर्म एवायरटेक इंडिया के पास है, जहां कचरे से जैविक खाद तैयार की जाती है। सोमवार रात करीब 12:30 बजे प्लांट में जमा कचरे के ढेर से अचानक चिंगारियां उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कूड़ा निस्तारण में इस्तेमाल होने वाली लाखों की मशीनें जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed