फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman hanged herself in Nagla Budhua, died

Firozabad News: नगला बुधुआ में विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 26 Sep 2024 05:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 26 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself in Nagla Budhua, died
सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बुधुआ में एक महिला ने गृहकलेश से तंग आकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बच्चों ने बताया कि सुबह मम्मी पापा के बीच विवाद हुआ, इसके बाद मां ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

नगला बुधुआ निवासी रामौतार और उसकी पत्नी सरिता देवी (45) में बुधवार सुबह कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद रामौतार गाड़ी लेकर आगरा चला गया। वहीं घर में मौजूद सरिता की पुत्री रोशनी शिकोहाबाद चली गई।
विज्ञापन

छोटा भाई सागर खेतों पर गया था। लेकिन जब सागर लौट कर आया तो उसने अपनी मां को फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना तुरंत ही सागर ने इसकी जानकारी रोशनी को दी। इसकी जानकारी थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह को दी गई। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतका सरिता के तीन बच्चे हैं। पति रामौतार वाहन चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed