{"_id":"69ad0000a58e8f0ef6029f7c","slug":"married-woman-fed-up-with-harassment-by-her-in-laws-lodged-fir-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जेठ रखता है बुरी नजर, शिकायत पर पति और सास ने किया ऐसा हाल; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेठ रखता है बुरी नजर, शिकायत पर पति और सास ने किया ऐसा हाल; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 08 Mar 2026 10:20 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:20 AM IST
सार
विवाहिता ने ससुरालवालों पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग की जाने लगी। जेठ महिला पर बुरी नजर रखता है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण के हिमायूंपुर की एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी समेत 11 ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने अपने जेठ पर बुरी नियत का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता ने ने बताया कि उसके पिता के देहांत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। इसके चलते 15 जुलाई 2024 को सर्व समाज आदर्श सामूहिक विवाह समारोह (कोटला रोड) के माध्यम से उसकी शादी गांव नेरे, दाऊजी, मथुरा के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर, सास, जेठ, और ननद ने दहेज में सोने की जंजीर, अंगूठी और मोटरसाइकिल की मांग की।
जेठ उस पर बुरी नजर रखता था। जब उसने यह बात अपने पति और अन्य ससुरालियों को बताई, तो 2 जनवरी को सभी ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। 6 जनवरी को ससुरालियों ने पुनः मारपीट की और पहने हुए कपड़ों में ही घर से बाहर निकाल दिया। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।