फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, body found hanging from fan

Firozabad News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पंखे से लटका मिला शव

Sun, 03 Aug 2025 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 03 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, body found hanging from fan
टूंडला। लाइनपार क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव पंखे पर रस्सी से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव नगला रामकिशन निवासी मुकेश कुमार दूसरे राज्य में नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी राधा व दो बच्चे रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 13 वर्षीय पुत्र व आठ वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटे तो दरवाजा भिड़ा हुआ था। बच्चे घर के अंदर पहुंचे तो उनकी चीख निकल गई। मां राधा पंखे पर रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। मां को पंखे पर लटका देख बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। पति बाहर नौकरी करता है। वह बच्चों सहित घर में अकेली रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed