{"_id":"6716801e9879a8e2900dc5a9","slug":"married-woman-committed-suicide-on-day-of-karva-chauth-in-firozabad-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: करवाचौथ पर विवाहिता ने खत्म कर ली जीवन लीला, लाश देख बिलख उठे घरवाले; पति महाराष्ट्र में करता नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: करवाचौथ पर विवाहिता ने खत्म कर ली जीवन लीला, लाश देख बिलख उठे घरवाले; पति महाराष्ट्र में करता नौकरी
Mon, 21 Oct 2024 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:33 PM IST
सार
सुहागनगरी में करवाचौथ पर विवाहिता ने खत्म आत्महत्या कर ली। लाश देख घरवाले बिलख उठे। पति महाराष्ट्र में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को करवाचौथ के दिन विवाहिता ने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। शव फंदे पर लटका देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
मामला नसीरपुर थाना क्षेत्र के सुंदर का पुरा गांव का है। गांव निवासी श्रीदेवी (22) का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ है। उसका पति कमलेश महाराष्ट्र में किसी फैक्टरी में प्राइवेट नौकरी करता है। करवाचौथ का त्योहार था। देर रात विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
परिजन ने कमरे के अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन ने रात 9 बजे करीब डायल 112 पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया, कोई नहीं बता सका। इंस्पेक्टर नसीरपुर राजीव राघव ने बताया कि अभी तक इस घटना में कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन