फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   married woman committed suicide after not having child even after 12 years of marriage In Firozabad

UP News: शादी के 12 वर्ष बाद भी नहीं हुई संतान... विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम; इस हाल में मिली लाश

Sun, 29 Sep 2024 06:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 06:56 PM IST
सार

फिरोजाबाद में शादी के 12 वर्ष बाद भी संतान नहीं हुई। विवाहिता ने खौफनाक कदम उठाया। लाश देखकर तो घरवाले चीख उठे। 

विज्ञापन
married woman committed suicide after not having child even after 12 years of marriage In Firozabad
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 12 साल तक बच्चा न होने से अवसाद से घिरी विवाहिता ने पंखे के कुंदे पर फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


घटना पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर की है। गांव निवासी 32 वर्षीय योगेश कुमारी की शादी 2012 में हुई थी। शादी के बाद उसके कोई संतान नहीं हुई। इसके चलते वह बीमार हो गई। अवसाद में रहने लगी। रविवार सुबह उसका पति खजान सिंह खेत पर गया था। 
विज्ञापन


सुबह 11बजे करीब योगेश छत में लगे पंखे के कुंदे पर दुपट्टा का फंदा बनाकर झूल गई। पति खेत से घर पहुंचा तो कमरे की अंदर से कुंडी लगी हुई हैं, उसके कई बार आवाज देने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तब उसने खिड़की से झांक कर देखा। पत्नी को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि 12 साल तक बच्चे न होने से विवाहिता डिप्रेशन में थी। इसके साथ ही बीमार चल रही थी। मायका पक्ष भी पहुंच गया था। किसी ने न कोई शिकायत की, और न कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed