फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   market, purchege, firozabad

किराना मार्केट में लगा जाम, राशन सामग्री लेने पहुंचे लोग

Mon, 23 Mar 2020 09:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
market, purchege, firozabad
गल्ला मण्डी स्थित किराना की दुकानों से खरीददारी करने थैला लेकर निकले लोग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख किराना मार्केट बजरिया में अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को काफी भीड़ रही। इसके चलते दिन भर जाम रहा। लोग रसोई के लिए राशन सामग्री की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को प्रमुख बाजारों व गली-मोहल्लों के बाजार भी खुल गए। सड़कों पर चहल-पहल रही। हर कोई अपने कार्य में व्यस्त दिखा। प्रमुख किराना बाजार बजरिया में सर्वाधिक भीड़ देखी गई। बाजार खुलते ही लोग सामान की खरीदारी करने पहुंच गए। जिस घर में जहां पूरे माह में तीन से चार किलो रिफाइंड की जरूरत थी। वहां पर लोग पांच से छह किलो रिफाइंड, दालों आदि सामान खरीदते देखे गए। जाम लगने के कारण खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने कोतवाली दक्षिण के पीछे बिना पार्किंग वाले स्थान पर भी वाहनों को खड़ा किया।
विज्ञापन

बुधवार से नवरात्र शुरू हो रहे है। ऐसे में सामान की जरूरत पड़ेगी। इसलिए तैयारी करके रख दी गई है। इससे परिवार में किसी चीज की कोई कमी न रहे।
अशोक कुलश्रेष्ठ
शनिवार को समय नहीं मिल पाया। रविवार को जनता कर्फ्यू के कारण घर से बाहर नहीं निकले। घर पर भी सामान कम हो गया था। यदि आज बाजार नहीं खुलता तो दिक्कत हो जाती। क्योंकि मंगलवार को साप्ताहिक बंदी है और बुधवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष अग्रवाल
यूं तो कोई खास बात नहीं है, फिर भी कुछ जरूरी सामान खरीद लिया है। वैसे तीन-चार तारीख को वेतन आता था, तब खरीदारी करते थे। लेकिन इस बार पहले से ही कर ली है।
अमित अग्रवाल
सुबह 12 बजे बाजार आए थे। जाम के कारण एक घंटा बेकार हो गए। दुकानों पर भीड़ है। इसलिए काफी समय लग रहा है। बाजार भी जरूरी है, वैसे मंगलवार को बाजार बंद रहता है। इसलिए आज ही खरीदारी कर ली है।

अंशुल कुमार
दालों के दाम में हुई वृद्धि
दालों के दामों में दस रुपये प्रति किलो की बढोतरी हो गई है। थोक विक्रेताओं का कहना है कि दिल्ली और जयपुर की प्रमुख मंडी है। बाहर से माल नहीं आ पा रहा है। इसके चलते दालों की कीमतों में उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed