फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   manrega works stoped after one day

एक दिन बाद ही मनरेगा कार्यों पर लगे ब्रेक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
manrega works stoped after one day
फिरोजाबाद। शासन के निर्देशों के बाद जिले में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों को मंगलवार को बंद करा दिया गया। उल्लेखनीय है शासन के निर्देशों के बाद ही सोमवार से मनरेगा कार्य शुरू हुए थे। लेकिन जिले में कोरोना का प्रकोप बढते दिख शासन ने मंगलवार को कार्य बंद कराने के निर्देश जारी कर दिए। गत 19 अप्रैल को शासन ने कुछ शर्तों के साथ मनरेगा कार्य शुरू कराने की बात कही थी। इसी आधार पर सोमवार को जिले की 136 ग्राम व पंचायतों में मनरेगा कार्य शुरू करा दिए गए। मंगलवार को प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग मनोज कुमार द्वारा जिन जिलों में 14 से ज्यादा कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। उन जिलों मे मनरेगा कार्य तत्काल बंद कराने के निर्देश जारी किए गए। तद् अनुसार सोमवार से शुरू हुए मनरेगा कार्यों पर मंगलवार को ब्रेक लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed