फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   manrega

प्रवासी श्रमिकों की बेरोजगारी दूर करेगी मनरेगा योजना

Fri, 15 May 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
manrega
फिरोजाबाद। बाहर से जिले में आए प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सीडीओ नेहा जैन की पहल के बाद जिले में बाहर से आ रहे प्रवासी श्रमिकों के मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार से अभियान शुरू किया गया। अभियान आगामी 17 मई तक चलेगा। इसके लिए डीडीओ जिला विकास अधिकारी अरविंद चंद जैन ने सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोरोना-19 महामारी के चलते संपूर्ण देश में लॉकडाउन है। ऐसे में अन्य प्रांतों में रह रहे स्थानीय श्रमिकों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। वहीं कुछ प्रवासी श्रमिक फिरोजाबाद में फंसे हैं। बंदी के कारण बेरोजगारी का संकट झेल रहे श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए मनरेगा योजना सहायक सिद्ध होगी। सीडीओ नेहा जैन की पहल के बाद बाहर से आए प्रवासी श्रमिकों के मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए बाकायदा अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार से शुरू अभियान आगामी 17 मई तक चलाया जाएगा। बीडीओ एवं एडीओ पंचायत आश्रय स्थलों एवं अन्य जगहों पर रह रहे प्रवासी श्रमिकों का डाटा तैयार कर ग्राम विकास विभाग को देंगे, जिससे संबंधित श्रमिकों के जॉब कार्ड बनाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed