फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Manoj Goel told the architect Sara's death

मनोज गोयल को बताया सारा की हत्या का सूत्रधार

Sun, 08 Nov 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 08 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Manoj Goel told the architect Sara's death
पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के करीबियों पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। सारा की मां सीमा सिंह ने बेटी की हत्या का आरोप अमन मणि पर लगाया लेकिन इसका सूत्रधार मनोज गोयल को बताया। उनका कहना है कि फीरोजाबाद और आगरा में वारदात को अंजाम देने में अमन मणि की मनोज गोयल ने मदद की। मनोज गोयल के अन्य मामलों में भी संलिप्तता की बात कही।
विज्ञापन

 सारा मामले की जांच में जुटी सीबीआई जल्द ही जेल में बंद अमन मणि से  पूछताछ करेगी। इसके अलावा फीरोजाबाद में जीडी गोयंका स्कूल के संचालक मनोज गोयल समेत अन्य नाम भी इस सूची में शामिल हैं। पुलिस की केस डायरी में मनोज गोयल के नाम का जिक्र भी किया गया है। वहीं सारा की मां सीमा सिंह का दावा है कि बेटी की हत्या में तेल माफिया मनोज गोयल का हाथ है। मनोज ही घटना का सूत्रधार है, उसके सहयोग के बिना अमन मणि फीरोजाबाद में वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। सीमा सिंह की माने तो मनोज गोयल सारा की मौत के बाद उसका सामान देने घर आया था। अमर मणि त्रिपाठी के भाई के साथ गए मनोज गोयल ने मामले को निपटाने का दबाव भी डाला था। इसके बाद फोन करके धमकी भी दी थी। सीमा सिंह ने अमर उजाला को बताया कि सारा सिंह की मौत के बाद पूरे परिवार की निगरानी  की जा रही है। घर के बाहर दिन भर गाड़ियां चक्कर लगाती हैं। अमन मणि के दोस्त और अमर मणि के कई करीबियों की कारें अक्सर मुख्य गेट पर खड़ी मिलती हैं। पुलिस को बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


सारा के मोबाइल का हो रहा इस्तेमाल
सीमा सिंह ने बताया कि आगरा निवासी मनोज गोयल ने सारा का सामान तो दिया लेकिन मोबाइल अपने पास रखा। वही उसका इस्तेमाल कर रहा है। विगत सप्ताह जब उन्होंने सारा के मोबाइल पर काल किया, तो चार बार रिंग गई। हालांकि, किसी ने रिसीव नहीं किया। जब शाम को फिर काल किया तो वह मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। मोबाइल में सारा की मौत से  जुड़े कई राज दफन हैं। उन्होंने कहा कि इतना अहम सबूत होने के बाद भी पुलिस उसे रिकवर करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। अंतिम  समय में सारा के दोनों फोन अमन मणि के बाबा श्याम नारायण तिवारी के हाथों में भी देखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed