{"_id":"5f6245548ebc3e9ae9484d0e","slug":"manish-asija-mla-manish-asija-firozabad-politics-unemloyment-firozabad-news-agr459484366","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद सदर विधायक मनीष असीजा को ज्ञापन देते हुए बेरोजगार युवा।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में संविदा पर रखने की बात कही गई है। इस बात को लेकर जगह-जगह युवा विरोध जता रहे हैं। बुधवार को सरकार के फैसले का विरोध करते हुए सदर विधायक मनीष असीजा और जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी को ज्ञाप सौंप कर मुख्यमंत्री से इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ने बात नहीं मानी तो आंदोलन किया जाएगा।
युवाओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के फैसले के विरुद्ध शिक्षित बेरोजगार युवा बेहद आक्रोशित है। सरकारी विभाग में समूह ख व ग के पदों पर नियुक्ति (संविदा पर) एवं नियिमितीकरण नियमावली 2020 के तहत सरकार विभिन्न विभागों में नियमित सेवा के अवसरों को समाप्त कर शुरुआती पांच वर्षों तक संविदा पर भर्तियां करने की व्यवस्था करने जा रही है।
इसमें चयनित अभ्यर्थियों का छह माह के अंतराल पर मूल्यांकन होगा। 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने पर सेवायें समाप्त कर नौकरी से बेदखल कर दिया जाएगा। युवाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सदर विधायक और जसराना विधायक को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और उक्त प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से हर्षित, गौरव, अनुपम, भुवनेश, विवेक, राजदीप और संदीप आदि मौजूद रहे।