फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Malnutrition will be erased by DULAR

दुलार से दूर होगा कुपोषण

Tue, 10 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 10 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
दुलार योजना के माध्यम से कुपोषित बच्चों के परिवारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर डबल पुष्टाहार दिया जाएगा। इसकी शुरूआत अभी गोद लिए गांवों में होगी। प्रयोग सफल रहने पर धीरे धीरे योजना को सभी गांवों में लागू की जाएगी। इससे गरीबों को रोजगार मिलेगा, वहीं कुपोषण भी खत्म होगा।
विज्ञापन

शासन ने अतिकुपोषण को समाप्त करने एवं बच्चे सुरक्षित श्रेणी में लाने को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिला स्तरीय अधिकारियों ने दो-दो गांव को गोद लिए हैं। डीएम विजय किरन आनंद ने खैरगढ़ और दखिनारा को गोद लिया है। वहीं डीपीओ आभा सिंह ने सदर ब्लाक के गांव पहाड़पुर को गोद लिया है। इसी गांव में डीएम विजय किरन आनंद के निर्देशन में दुलार योजना की शुरूआत की गई है। डीपीओ आभा सिंह ने कहा कि दुलार योजना के तहत पहले अति कुपोषित बच्चों का चिह्नांकन किया जाएगा। उनके परिवार की आय कितनी है, देख्रा जाएगा। यदि गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार हैं तो ऐसे परिवारों के मुखिया को मनरेगा जॉबकार्ड बनवाया जाएगा। इसके साथ ही उक्त परिवार को शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाने की पहल होगी। उन्होंने कहा कि कुपोषण के शिकार बच्चों को पुष्टाहार डबल दिया जाएगा। लगातार वजन कराने के ही साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा इसकी शुरूआत ग्राम पहाड़पुर से की है गई। प्रयोग सफल रहने पर अन्य गांवों में भी इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को कायाकल्प करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed