फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news illigle patrol pump seiged

Mainpuri News: कुरावली में बिना अनुमति चल रहा पेट्रोल पंप सील

Wed, 11 Feb 2026 12:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news illigle patrol pump seiged
फोटो21 अवैध पेट्रोल पंप पर कार्रवाई करती एसटीएफ व कुरावली पुलिस की टीम। स्रोत विभाग
कुरावली। कस्बा में बिना एनओजी पेट्रोल पंप का संचालन किया जा रहा था, जानकारी के बाद एसटीएफ गौतम बुद्ध नगर ने स्थानीय पुलिस व पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ कार्रवाई की। पंप को सील कर दिया गया। दो आरोपी गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण ने बायो डीजल लगाने के लिए कुछ कंपनियों को अधिग्रहित किया था। नित्या एंक्लेव जलेसर रोड फिरोजाबाद निवासी राधेश्याम और अंकित यादव निवासी सलेमपुर थाना कुरावली ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था। मगर, एनओजी नहीं ली थी, बिना एनओसी ही कुरावली क्षेत्र में पेट्रोल पंप लगा कर संचालन कर रहे थे। मंगलवार को प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन, पूर्ति निरीक्षक कुरावली अदिति चौहान ने इंस्पेक्टर सचिन कुमार एसटीएफ गौतम बुद्ध नगर व थाना प्रभारी के साथ पंप पर दबिश दी। संचालन कर रहे राधे श्याम और अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई करते हुए पेट्रोप पंप सील कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कुरावली थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ बेच रहे थे
मौके पर पेट्रोल पंप को सील करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि संचालक ने नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण की नियम की अवहेलना की। मौके पर पेट्रोलियम उत्पाद की कोई व्यवस्था नही की और केमिकल बेचने वाले लोगो से मिलावटी व पूर्ण रूप से केमिकल निर्मित तेल को पेट्रोलियम तेल की तरह बेच रहे थे। जिस कारण से कई लोगों के वाहन भी खराब हो रहे थे। जिसकी शिकायत भी पूर्ति विभाग में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed