फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mainpuri, Etawah and Agra permit autos running in honeymoon

सुहागनगरी में दौड़ रहे मैनपुरी, इटावा और आगरा परमिट के ऑटो

Sun, 18 Sep 2022 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:57 PM IST
सार

आगरा, मैनपुरी, इटावा और एटा परमिट के ऑटो सुहागनगरी में संचालित हो रहे है।इससे रोडवेज विभाग को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला और सिरसागंज परमिट के जिले में 4525 ऑटो पंजीकृत हैं।इसके बाद भी टूंडला परमिट के ऑटो शहर में संचालित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Mainpuri, Etawah and Agra permit autos running in honeymoon
फिरोजाबाद ! जैन मंदिर चौराहे पर आड़े तिरछे खड़े और ऑटो - फोटो : FIROZABAD

विस्तार

फिरोजाबाद। आगरा, मैनपुरी, इटावा और एटा परमिट के ऑटो सुहागनगरी में संचालित हो रहे है। ऑटो चालक जहां क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर हाईवे और जिले के संपर्क मार्गों पर फर्राटे भरते दिखाई दे रहे हैं। वहीं किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। विभागीय अफसरों द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद भी इनका संचालन नहीं रुक पाता। इससे रोडवेज विभाग को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला और सिरसागंज परमिट के जिले में 4525 ऑटो पंजीकृत हैं। ऑटो के संचालन को रूट भी निर्धारित है। इसके बाद भी टूंडला परमिट के ऑटो शहर में संचालित किए जा रहे हैं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था पर तो प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही यह ऑटो जिले की सीमा से बाहर आगरा, इटावा, जसवंतनगर, मैनपुरी, अरॉव के साथ घिरोर व एटा तथा जलेसर तक सवारियों को पहुंचाने और लाने का काम भी कर रहे हैं। पिछले दिनों सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान करीब 25 ऑटो को बंद कराने के साथ ही उनसे जुर्माना वसूल भी किया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी जिले के ऑटो जहां आसपास के जिलों तक जा रहे हैं। वहीं आसपास के जिले के ऑटो भी सुहागनगरी में सवारियां लेकर आ रहे हैं जो शहर की यातायात व्यवस्था को खराब तो कर रहे हैं। साथ ही किसी दिन बड़े हादसे का कारण भी बन सकते हैं। क्योंकि इन ऑटो में सात से आठ सवारियां बैठी होती हैं। सवारियों की संख्या अधिक होने से ऑटो चालकों को वाहन चलाते समय दिक्कत भी होती है। यह ऑटो पुलिस की नजरों के सामने फर्राटे भरते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed