फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Main accused still absconding, anger among victim's family

Firozabad News: मुख्य आरोपी अभी तक फरार, पीड़ित परिवार में आक्रोश

Fri, 06 Oct 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Main accused still absconding, anger among victim's family
नारखी। गांव गढ़ी कल्याण में खेत स्वामी की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। चार दिन बाद भी पुलिस के साथ खाली है। पुलिस की सात टीमें दूसरे जिलों में दबिशें दे रही हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है। कोई भी ग्रामीण एक दूसरे से बोलने से बच रहा है। गांव फतेहपुरा निवासी 67 वर्षीय जगदीश पाल सिंह और उनके परिजन तहसील टीम और पुलिस फोर्स के साथ गढ़ी कल्याण में अपनी जमीन पर कब्जा लेने गए थे। गांव के एक अनुसूचित जाति के परिवार के लोगों द्वारा पुलिस फोर्स और जगदीश पाल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया था। जगदीश पाल की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी इंद्रपाल समेत तीन लोग अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। गांव में फोर्स तैनात है। गांव में हर आने जाने वाले अजनबी पर निगाह रखी जा रही है। हत्याकांड के चार दिन बाद भी कोई भी इस घटनाक्रम के बारे में अब बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed