{"_id":"614cc37a8ebc3efb882e6de1","slug":"main-accused-in-subhash-murder-case-arrested-firozabad-news-agr5088308184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सुभाष की हत्या का मुख्य आरोपी पंकज राजपूत निवासी टापाखुर्द को उत्तर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देररात बंबा चौराहे के निकट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हत्याकांड के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला टापाखुर्द निवासी सुभाष चंद्र जाटव पुत्र रघुवीर सिंह की मंगलवार रात मोहल्ले के कुछ लोगों ने ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मामले में सुभाष के भाई विवेक की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच सीओ सिटी हरिमोहन सिंह को सौंपी गई है।
मुकदमे की जांच कर रहे सीओ सिटी ने बुधवार देर रात हत्या आरोपी पंकज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार चार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।