फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mahavir Jayanti - Cultural presentations enthralled the audience, elderly people were honoured

Firozabad News: महावीर जयंती - सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वृद्धजन का सम्मान

Fri, 11 Apr 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 11 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mahavir Jayanti - Cultural presentations enthralled the audience, elderly people were honoured
महावीर जयंती महोत्सव में शामिल समाज के लोग। संवाद
फिरोजाबाद। नसियाजी मंदिर सामने जैन मेला प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पंडाल में दोपहर को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शाम को वृद्धजन को सम्मानित किया गया। महावीर भगवान के भजनों से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

महोत्सव में सुबह 7 बजे मेला प्रांगण में बने जिनालय में इंद्र स्वरूप धारण किए जिनभक्तों ने श्रीजी का जिनाभिषेक एवं शांतिधारा की। तत्पश्चात प्रतिष्ठाचार्य राजेश जैन के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ महावीर विधान कराया गया। जिसका सौभाग्य जितेंद्र जैन एवं मनीष जैन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

दोपहर के कार्यक्रम में ब्राह्मी सुंदरी बालिका मंडल के कलाकारों द्वारा जम्बू स्वामी के जीवन पर भव्य नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। भगवान महावीर के भजनों पर भी बालिकाओं ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला जैन मिलन क्षेत्र संख्या 17 द्वारा महिला सम्मेलन एवं संगोष्ठी आयोजन किया गया। जिसमे अपराजिता शाखा अध्यक्ष नीता जैन, मंत्री रेनू जैन, महिला जैन मिलन अध्यक्ष शीतल जैन ने विचार प्रकट किए। शाम को जैन मिलन मुख्य शाखा द्वारा निर्भय सागर पाठशाला के बच्चों ने अहिंसा पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जैन मिलन मुख्य शाखा के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री राहुल जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन एवं ऑडिटर धर्मेंद्र जैन ने बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। शाम 7 बजे पाण्डेय राजेंद्र प्रसाद एवं पांडेय सचिन जैन ने संगीतमय 2624 दीपकों से महाआरती की। रात्रि के कार्यक्रम में जैन युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय जैन, कुलदीप मित्तल जैन, विजय जैन, मुकेश जैन ने वृद्ध जन सम्मान में निर्मल कुमार जैन, लख्मी चंद्र जैन, विमलेश जैन और निर्मला जैन को तिलक लगाकर एवं पगड़ी पहना कर, प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

रात्रि में सहारनपुर से आई रंजना ने भजन संध्या में अपने मधुर भजनों द्वारा पांडाल में उपस्थित सभी श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। महोत्सव में विनोद जैन, अरुण जैन, चंद्र प्रकाश जैन, मयंक जैन, संजीव जैन जूली, आकाश जैन, सचिन जैन, रजत जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन राजू, राजेश जैन, मुकेश जैन, ललितेश जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed