फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mahamastakabhisheka of Bhagwan Bhartesh with religious rituals

Firozabad News: धार्मिक अनुष्ठान के साथ भरतेश भगवान का महामस्तकाभिषेक

Wed, 22 Mar 2023 04:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 22 Mar 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
Mahamastakabhisheka of Bhagwan Bhartesh with religious rituals
धार्मिक अनुष्ठान के साथ भरतेश भगवान का महामस्तकाभिषेक
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतिम दिन उमड़ा जन सैलाब, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। आठ मार्च से जैन समाज के चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का बुधवार को समापन किया गया। सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर तीन बजे भरतेश भगवान का महामस्तकाभिषेक किया गया।
महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम अमित सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। महाराजश्री ने सभी को आर्शीवचन दिए। कार्यक्रम सुबह छह बजे से प्रारंभ हुए। सर्वप्रथम जिन सहस्त्रनाम जाप किया गया। सात बजे पालकी द्वारा श्री जी को विराजमान किया गया। साढ़े आठ बजे महामस्तकाभिषेक शुरू हुआ। साढ़े नौ बजे आहारचर्या हुई। इसके बाद दोपहर दो बजे पंचामृत अभिषेक शुरू किया गया। मां पद्मावती देवी की गोद भराई की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

पंचामृत अभिषेक में समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में नसियाजी पर एकत्रित हुए। रात आठ बजे महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाआरती में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष हाथ में दीपक लेकर आरती करते हुए दिखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के अलावा समाज के महिला पुरुषों ने भी प्रस्तुति दी। समिति अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, अरुण कुमार जैन, दिलीप जैन, सुशील कुमार जैन, शैलेंद्र जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed