फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mahaarti with the three-day Festival of Durga

महाआरती के साथ तीन दिवसीय दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ

Mon, 19 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 19 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mahaarti with the three-day Festival of Durga
नगर में आयोजित तीन दिवसीय दुर्गा महोत्सव सोमवार शाम प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा और महाआरती के साथ धूमधाम से शुरू हुआ। सायंकाल नगर में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर सजे द्वार आम जनता के दर्शनार्थ खोल दिए गए। दुर्गा महोत्सव के पहले दिन हजारों देवी भक्तों ने मां जगदंबा के विभिन्न रूपों के दर्शन किए।
विज्ञापन

नगर में दुर्गा महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन को भव्य रूप देने में आयोजकों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बड़े शिव समाधि मंदिर स्थित दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ मंदिर के पुजारी बसंत गिरी ने मातारानी की आरती उतारकर किया। मंदिर पर आकर्षक सजावट स्वयं में एक विशेष छटा बिखेर रही है। विद्या संवर्द्धिनी धर्मशाला की दुर्गापूजा का उद्ïघाटन डीएम विजय किरन आनंद और एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने आरती उतारकर किया। ठाकुर बीरीसिंह महाविद्यालय दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ बांके बिहारी मंदिर के आचार्य गोपी स्वामी ने आरती उतारकर किया। बल्देव रोड दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ सभासद और सपा नगर अध्यक्ष ललित जैन ने आरती उतारकर किया। काली मंदिर के पीछे स्थित वाल्मीकि बस्ती में भी मां का भव्य दरबार सजाया गया है। वहीं एनसीआर कालेज रोड स्थित मंदिर, बल्देव रोड, एमपी रोड, एटा रोड, अहाता अनेक सिंह, नगला मस्जिद, नगला रामकिशन धोबीघाट आदि स्थानों पर भी पूजा-अर्चना के बाद मां के दर्शन के लिए द्वार खेाल दिए गए हैं।
विज्ञापन


रेलवे फ्रेंड्स क्लब व एनसीआर कालेज में शुभारंभ आज
टूंडला (ब्यूरो)। रेलवे फ्रेंड्स क्लब और रेलवे कालेज में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना और आरती उतारकर किया जाएगा। रेलकर्मियों द्वारा आयोजित फ्रेंड्स क्लब पर 48वें दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ डीटीएम डा. शुभम शर्मा करेंगे। वहीं बंगाली समुदाय का यह महोत्सव अपनी विशेष आरती के लिए प्रसिद्ध है। यहां भक्त हाथ में जलती अज्ञारी लेकर, कोलकाता से आए ढोल की थाप पर नृत्य करते हैं। वहीं यहां पर  खिचड़ी भोग ग्रहण करने वालों की विशेष भीड़ जुटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed