फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Magic and vans filled with students in the collision, two children injured

छात्रों से भरी मैजिक और वैन में टक्कर, दो बच्चे जख्मी

Mon, 30 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Magic and vans filled with students in the collision, two children injured
हादसे में घायल छात्र।
घने कोहरे में हलपुरा चौराहे के समीप सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। स्कूली बच्चों से भरी मैजिक एक वैन से टकरा गई। दुर्घटना के बाद छात्र-छात्राओं में चीखपुकार मच गई। इस दौरान दो बच्चे मामूूली रूप से जख्मी हो गए। वहीं, हादसे के बाद चालक बच्चों को छोड़कर मौके से भाग गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने बच्चों को निकाल। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सैलई-सांथी मार्ग पर संचालित सेंट जेजीडी पब्लिक स्कूल की टाटा मैजिक नगला नत्थे, सांती, बबाइन से छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। हलपुरा चौराहे के समीप फीरोजाबाद की ओर से आ रही ओमनी वैन से मैजिक टकरा गई। हादसे के बाद मैजिक में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस पर मैजिक चालक बच्चों को गाड़ी में छोड़कर भाग खड़ा हुआ। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पर यूपी 100 को दी। ग्रामीणों की ही मदद से सभी बच्चों को मैजिक से बाहर निकाला गया। हादसे में गढ़िया निवासी भानु (तीन) पुत्र जितेंद्र सिंह, बबाइन निवासी मोनिका (11) पुत्री संजय यादव मामूली रूप से जख्मी हो गए। जानकारी पर एसओ मक्खनपुुर, एसओ खैरगढ़ के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष मक्खनपुर ने कहा कि मैजिक में 17 बच्चे सवार थे। किसी को चोट नहीं लगी है। ओमनी वैन चालक की तहरीर पर मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा आटो पलटा, चार घायल
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। नारखी की पचवान कालोनी से छात्रों को लेकर स्कूल जा रहा आटो कोहरे के कारण सामने से आ रहे आटो से टकरा गया।  हादसे में सोनम (5), उसका भाई रोहित (9) पुत्र संजय कुमार, हिमांशु (7) पुत्र नेम सिंह और आकलाबाद हसनपुर निवासी अरविंद पुत्र धर्मवीर सिंह घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद आटो चालक मौके से भाग गया। बच्चों की चीखपुकार पर आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर बच्चों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में पहुंचाया। इधर, सूचना पर बच्चों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल से अरविंद को आगरा रेफर कर दिया गया। सोनम और रोहित के पिता संजय ने बताया कि बच्चे जलेसर रोड स्थित कुबेर विद्यापीठ पब्लिक स्कूल में पढ़ते है। पहले वैन बच्चों को लेने आती थी लेकिन अब बच्चे आटो से स्कूल जाते था। आज कालोनी से केवल तीन बच्चे स्कूल गए थे। हालांकि प्रतिदिन 10-12 बच्चे स्कूल जाते थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आटो को कब्जे में लेकर दूसरे आटो की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed