{"_id":"62b20b26e28bea426f2a8e9d","slug":"maa-kamakhya-s-doors-will-be-closed-today-after-mangala-aarti-firozabad-news-agr537564052","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगला आरती के बाद आज बंद होंगे मां कामाख्या के पट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगला आरती के बाद आज बंद होंगे मां कामाख्या के पट बंद
विज्ञापन
जसराना- मां कामाख्या धाम में चल रही तैयारियां
- फोटो : FIROZABAD
जसराना। जसराना स्थित मां कामाख्या धाम के गर्भगृह के पट बुधवार को मंगला आरती के बाद तीन दिन के लिए बंद कर दिए जाएंगे। तीन दिन बाद आम भक्तों को मां के दर्शन होंगे। मां कामाख्या धाम में पिछले 38 वर्षों से अंबुबाची महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। महोत्सव के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं।
बुधवार को मंदिर के पुजारियों द्वारा वेदमंत्रों के साथ मंगला आरती के बाद मां के गर्भगृह के पट बंद कर दिए जाएंगे। मां के गर्भगृह के पट तीन दिन बाद 25 जून को मंगला आरती के समय खोले जाएंगे। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से आम भक्तों को मां के दर्शन नहीं हो पा रहे थे लेकिन इस बार मंगला दर्शन आम भक्तों को कराए जाएंगे।
अंबुबाची महोत्सव के दौरान तीन दिन तक मां के गर्भगृह के पट बंद रहेंगे। मंदिर में पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। जिसमें आम भक्तों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी ने कहा अंबुबाची महोत्सव के दौरान मंगला आरती के बाद बुधवार को मां के गर्भगृह के पट बंद कर दिए जाएंगे।