{"_id":"69878398d449b2d027079a60","slug":"lucknow-team-raids-large-ghee-establishment-in-shikohabad-seizes-five-samples-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-167171-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिकोहाबाद में घी के बड़े प्रतिष्ठान पर लखनऊ की टीम का छापा, पांच नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिकोहाबाद में घी के बड़े प्रतिष्ठान पर लखनऊ की टीम का छापा, पांच नमूने लिए
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
घी की दुकान पर जांच करने के बाद एकत्रित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: डीआईओ।
- फोटो : घी की दुकान पर जांच करने के बाद एकत्रित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: डीआईओ।
शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (लखनऊ) की विशेष टीम ने शनिवार को शिकोहाबाद में पातीराम धनसुखराम जैन के घी प्रतिष्ठान पर जांच की। आयुक्त के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से बाजार में खलबली मच गई। टीम ने मौके से घी के पांच अलग-अलग बैच के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका के पास पटेल मार्ग स्थित पातीराम धनसुखराम जैन के घी प्रतिष्ठान पर सहायक आयुक्त (खाद्य) रणधीर सिंह के नेतृत्व में आई लखनऊ की टीम ने शिकायत के आधार पर यह औचक निरीक्षण किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमकार कुशवाहा और विकास कुमार शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में भारी गंदगी और सफाई की कमी पाई गई। मानकों की अनदेखी पर टीम ने नाराजगी जताई और संबंधित संचालक को सुधार नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान बाद में स्थानीय खाद्य विभाग की टीम को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। इसमें फिरोजाबाद के सहायक आयुक्त (खाद्य) चंदन पांडेय और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार कुंवर मौजूद रहे। विभाग का कहना है कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरी के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।