फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   LT line was burning electricity by cutting it, 28 booked

Firozabad News: एलटी लाइन में कट लगाकर जला रहे थे बिजली, 28 पर मुकदमा

Tue, 06 Aug 2024 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
LT line was burning electricity by cutting it, 28 booked
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। नई आबादी से जुड़े मोहल्लों में लाइन लॉस को लेकर विद्युत विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को आसफाबाद, नारायन नगर, कश्मीरी गेट व शिकोहाबाद में कुल 28 लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। सोमवार को विद्युत विभाग की टीम तड़के सुबह तीन बजे चेकिंग के लिए आसफाबाद क्षेत्र में निकली। विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन मागेंद्र कुमार के निर्देशन में आसफाबाद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 10 व्यक्ति अपनी केबल में या अन्य सीधे रूप से कटिया डालकर विद्युत की चोरी करते पाए गए। पुरुषोत्तम विहार उपकेंद्र के अधीन नारायण नगर एवं कश्मीरी गेट गली नंबर तीन में विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया गया। जिसमें सात लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। कुल 17 विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वहीं शिकोहाबाद में उपखंड अधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर सोमवार सुबह पांच बजे करीब चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने आवास-विकास कॉलोनी फीडर के मोहल्ला बुर्ज एवं कटरा मीरा मोहल्ले में चेकिंग करते हुए कुल 11 लोगों को विद्युत चोरी करते हुए टीम ने पकड़ा। पकड़े गए लोगों द्वारा कुल 31 किलोवाट लोड की चोरी की जा रही थी। टीम ने विद्युत चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में जेई जय सिंह एवं जेई अनिल सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed