फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lord Parshuram procession will start with grandeur tomorrow

Firozabad News: भव्यता से कल निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा

Sat, 25 May 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram procession will start with grandeur tomorrow
भव्यता से कल निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा
विज्ञापन

- दो डोले, छह झांकी के साथ भगवान राम का दरबार होगा शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा 26 मई को सुबह 8 बजे से रसूलपुर स्थित राजा दाल मिल से निकाली जाएगी। भगवान परशुराम के तीन डोलों के साथ अयोध्या मॉडल पर भगवान राम के मंदिर, करीब छह से अधिक झांकियां शामिल होंगी। मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

शोभायात्रा संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि शोभायात्रा इस बार ऐतिहासिक होगी। इस बार भगवान परशुराम के दो डोले, नाचने वाले आठ घोड़े के साथ बाहुबली, हनुमान, महाकाल, बरसाने की फूलों की होली के साथ आधा दर्जन झांकियां शामिल होंगी। दो बैंड भी होंगे। शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने कहा 21 स्वागत द्वार बनेंगे। रसूलपुर से लेकर राधा कृष्ण मंदिर तक,छोटे चौराहे पर घंटाघर चौराहे पर,गंज चौराहा,सिनेमा चौराहा,जलेसर रोड स्थित काली मंदिर,कृष्णा स्टील,गोविंद फर्नीचर,कोटला रोड स्थित छोटे हनुमान मंदिर,सोहन मार्केट के सामने तथा एसआरके कॉलेज के गेट पर शोभायात्रा का स्वागत होगा। 251 महिलाएं पीतवस्त्र धारण करके राधाकृष्ण मंदिर से शोभायात्रा के साथ चलेंगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी,शोभायात्रा प्रभारी मुकेश शर्मा,कोषाध्यक्ष योगेंद्र मोहन शर्मा ने प्रशासन से चाक चौबंद व्यवस्था की मांग की है। इस दौरान रवींद्रलाल तिवारी,उमेश शर्मा,अशोक गर्ग, संजीव उपाध्याय,संदीप तिवारी, कौशल किशोर उपाध्याय, कल्पना राजौरिया, शशिकांत शर्मा, अमित उपाध्याय, कृष्णकांत वशिष्ठ अनुराग रावत, मोहित शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed