{"_id":"48ea1fb86ba8f9d481508b29e99b07b0","slug":"looking-groom-procession-returned-disabilities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग दूल्हा देख लौटाई बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग दूल्हा देख लौटाई बारात
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की खुशियां उस वक्त काफूर हो गईं जब दुल्हन बनी युवती के जीजा ने दूल्हे को विकलांग बता शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिला दुल्हन के लौट गई।
मामला उत्तर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। एक युवती का विवाह फीरोजाबाद निवासी एक युवक के साथ तय हुआ था। तय समय पर दूल्हा बारात लेकर जलेसर रोड स्थित एक धर्मशाला में पहुंच गया। कन्या पक्ष द्वारा बारात का स्वागत करने के साथ ही भोजन कराया गया। बारात चढ़ते हुए लड़की के दरवाजे पर पहुंच गई। दरवाजे की रस्म भी पूरी होने के बाद दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर जाने को हुआ तभी दुल्हन बनी युवती के जीजा ने दूल्हे की विकलांगता को देखते हुए शादी कराने से इंकार कर दिया। इससे दूल्हा पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। युवती ने भी शादी से मना कर दिया। काफी मानमनोव्वल के बाद भी जब बात नहीं बनी तो बारात बगैर दुल्हन के लौट गई।