{"_id":"66b3d17e0e0bdab89b0e2974","slug":"long-queue-for-aadhaar-in-post-offices-two-months-waiting-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-130927-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डाकघरों में आधार के लिए लंबी कतार, दो माह की वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डाकघरों में आधार के लिए लंबी कतार, दो माह की वेटिंग
Thu, 08 Aug 2024 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आधारकार्ड अपडेट कराने और नए बनवाने के लिए गरीब तबके के लोग भटकने को मजबूर हैं। मुख्य डाकघर में दो माह तो क्षेत्रीय डाकघरों में एक-एक महीने की वेटिंग चल रही है। सुबह सात बजे से ही डाकघर पर लोगों की कतार लग रही है। स्थिति यह है कि विभागीय अधिकारी टोकन जारी कर रहे हैं। कभी सर्वर डाउन तो कभी इंटरनेट नहीं आने के कारण पूरे-पूरे दिन लोग भटकने को मजबूर है। गंभीर होती समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है। राशनकार्ड से लेकर रसोई गैस सिलिंडर तक के ई-केवाईसी कराने के शासन की ओर निर्देश हैं। स्थिति यह है कि जिनके आधारकार्ड में थोड़ी भी खामी है तो उन्हें अपडेट कराना पड़ रहा है। वहीं जिन छात्र व छात्राओं ने स्कूल काॅलेज में प्रवेश ले लिया है, उनको अपने कार्डों में किसी को जन्मतिथि तो किसी को पता व अन्य कमी दूर करानी पड़ रही है, लेकिन डाकघरों में लंबी-लंबी कतार लगी दिखाई दी। पीडी जैन इंटर काॅलेज के सामने स्थित डाकघर में पहुंचे तो यहां पार्ट टाइम इस काम को किया जाता है। पोस्टमास्टर अमित कुमार ने बताया कि हम 10 सितंबर तक के टोकन बांट चुके हैं। मतलब एक माह से अधिक की वेटिंग यहां चल रही है।
प्रतिदिन सुबह आठ से नौ बजे तक 30 से 40 टोकन का वितरण किया जाता है। दिन में आने वाले लोगों को सर्वर खराब होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। मुख्य डाकघर में प्रथम तल पर आधारकार्ड का काम संचालित होता है। यहां स्टाफ खाली हाथ बैठा दिखाई दिया। टोकन वाले सुबह से अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। बीपीएल ग्राउंड निवासी शहाना बेगम, गुदाऊं के निवासी बदन सिंह तथा ककरऊ निवासी सुनीता देवी एवं विनीता देवी अपने बच्चों के आधारकार्ड बनवाने के लिए इंतजार कर रहे थे। स्टाफ का कहना था कि सुबह से सर्वर काम नहीं कर रहा है, हम लोग मजबूर हैं।
-- -
स्कूल में आधारकार्ड बच्चों का लगाना है। उसे बनवाने के लिए भटक रहे हैं। मुख्य डाकघर गए तो सर्वर खराब बता दिया। लहरी कंपाउंड में कोई सुनवाई नहीं हो रहे है। हम परेशान हैं क्या करें। मंजू गुप्ता, नीबू वाला बाग
विज्ञापन
-बेटा का आधारकार्ड बनवाने के लिए सुबह से भटक रहे हैं। खाना भी नहीं खाया, लेकिन डाकघरों में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस गंभीर होती समस्या के निदान के लिए किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है।
रिंकी कैलाश नगर फिरोजाबाद
हमारे बच्चों के आधारकार्ड बनने हैं, कई दिनों से भटक रहे हैं। हमें तो टोकन तक नहीं दिया गया। मशीन खराब होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। इस कारण परेशान है।
बेबी प्रजापति, नीबू वाला बाग
डाकघरों में यहां बनते हैं आधारकार्ड
-मुख्य डाकघर सुहागनगर, पीडी जैन इंटर काॅलेज लहरी कंपाउंड डाकघर, लेबर काॅलोनी डाकघर, टूंडला उप डाकघर, शिकोहाबाद उप डाकघर (एलएसजी), शिकोहाबाद उप डाकघर (आरएस), सिरसागंज उप डाकघर, जसराना उप डाकघर।
-आधारकार्ड अपडेट कराने और नए बनवाने वालों की संख्या अधिक है। इस कारण हमारे यहां दो माह की वेटिंग चल रही है। भीड़ को ध्यान में रखते हुए हम सुबह आठ बजे मशीन चालू करते हैं, तब 140 से 150 आधार प्रतिदिन बन पाते हैं।
-विवेक प्रताप सिंह, पोस्टमास्टर मुख्य डाकघर