{"_id":"5f1c38258ebc3e637d41c0a4","slug":"lockdown-firozabad-news-agr4519634103","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार की तैयारियों के बीच लॉकडाउन, बाजार रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार की तैयारियों के बीच लॉकडाउन, बाजार रहे बंद
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान रसूलपुर क्षेत्र में शहीद चौक के पास रोड पर घूमते लोग
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन और ईद के त्योहार की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच 55 घंटे के लॉकडाउन में शहर के सभी बाजार शनिवार को पूरी तरह से बंद रहे। सड़कों और चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रही और लोग घरों में कैद रहे। फल-सब्जी और दूध की आपूर्ति सुचारू रही, मेडिकल स्टोर भी खुले रहे। चौराहों पर बैरियर लगा कर पुलिस ने चेकिंग की। रविवार को भी लॉकडाउन रहेगा। सिनेमा चौराहे पर पुलिस सुबह से तैनात रही। यहां फल आदि की ठेल लगे थे, लेकिन बाजार में सन्नाटा रहा। इमामबाड़ा चौराहेा से नालबंद चौराहे तक बाजार बंद था। फल आदि की ठेलों पर भीड़ दिखी। नालबंद चौराहे से लोग हाजीपुरा, होली वाली भट्टी के साथ अन्य मोहल्लों की ओर आ-जा रहे थे। मेडिकल स्टोर की दुकानों के साथ क्लीनिक और हॉस्पिटल के बाहर भी लोग दिखाई दिए।
रामगढ़-हाजीपुरा में दुकानें के आधे खुले रहे शटर
हाजीपुरा और रामगढ़ रोड की कुछ दुकानों के शटर उठे दिखाई दिए। सड़क पर फल-सब्जी के ठेल लगे हुए थे। बकरों के लिए चारा बिक रहा था। सड़कों पर काफी चहल पहल थी। हाजीपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरियर नहीं था।
नहीं लगी श्रमिकों की मंडी, कारखानों में धधकी भट्ठियां
जाटवपुरी चौराहा, मोहल्ला कोटला, औद्योगिक क्षेत्र स्थित नगला भाऊ के साथ अन्य स्थानों पर श्रमिकों की मंडी नहीं लगी। लेकिन शहर क्षेत्र में संचालित कांच व चूड़ी के कारखानों मेंभट्ठियां धधकती रहीं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फैक्टरी मालिकों ने थर्मल मशीन जांच की भी व्यवस्था कर रखी थी। चूड़ी कारखाना संचालकों का कहना है कि ईद उल अजहा और रक्षाबंधन को लेकर कुछ डिमांड बढ़ी है। आर्डर को पूरा करने के लिए शनिवार को महंगी लेबर बुलाकर फैक्टरी में काम लगाना पड़ा। लॉकडाउन के कारण जो श्रमिक शुक्रवार को काम पर आते हैं, उन्हीं को बुला लिया जाता है।
विज्ञापन
बिना मास्क वालों से लगवाई उठक-बैठक
नगला बरी चौराहे और आसफाबाद चौराहे पर पुलिस ने बेवजह व बिना मास्क के घूम रहे युवाओं से उठक-बैठक लगवाई। सर्विस रोड पर घूम रहे चार युवकों को पुलिस ने रोक लिया। बिना मास्क पहने पकड़े युवकों से उठक-बैठक लगवाई। रसूलपुर थाने पर बाइकों की चेकिंग के साथ चालान काटे गए। बिना हेलमेट के बाइक सवारों के भी चालान काटे गए।
जगह-जगह की चेकिंग, दुकानें कराईं बंद
थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण प्रमोद मलिक सुहागनगर, थाना दक्षिण बजरिया के साथ ही स्टेशन रोड पर सक्रिय रहे। एसओ उत्तर नीरज मिश्रा कोटला रोड के साथ सब्जी मंडी एवं जलेसर रोड पर खुली दुकानों को बंद कराते दिखाई दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक लाइनपार ब्रजेश कुमार सिंह ने रामनगर छारबाग रोड पर चेकिंग की।