फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

ट्रेन से पश्चिम बंगाल भेजे गए 44 प्रवासी मजदूर

Thu, 21 May 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
lockdown
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के बीच सुहागनगरी में फंसे बिहार और पश्चिम बंगाल के करीब 76 प्रवासी मजदूरों को बस और ट्रेन के माध्यम से उनके घर भेज दिया गया। इस दौरान कोतवाल दक्षिण पुलिस बल के साथ आश्रय स्थल पर तैनात रहे। प्रशासन द्वारा मजदूरों को भोजन के पैकेट और पानी की बोतल भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

दिल्ली से ऑटो रिक्शा में बैठकर सुहागनगरी से गुजर रहे 24 प्रवासी मजदूरों को जिला प्रशासन द्वारा जिले की सीमा में मंगलवार शाम को रोका गया था। इन मजदूरों को बुधवार जैन मंदिर में बनाए गए आश्रय स्थल में रखा गया। दिल्ली से पश्चिम बंगाल जाने वाले 24 लोगों में छह बच्चे और छह महिलाओं के साथ 12 पुरुष शामिल थे। जिसमें से छह महिलाओं, छह बच्चों व छह पुरुषों सहित कुल 44 प्रवासी मजदूरों को रोडवेज बस द्वारा फिरोजाबाद से मथुरा पुलिस सुरक्षा में भेजा गया।
विज्ञापन

जहां से ट्रेन द्वारा पंश्चिम बंगाल के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं बिहार प्रांत के रहने वाले 32 मजदूरों को रोडवेज की बस से बिहार भेजा गया। बृहस्पतिवार को कुल 76 प्रवासी मजदूरों को जिले से भेजा गया। मजदूरों को भेजने के दौरान कोतवाल दक्षिण प्रमोद कुमार मलिक के साथ कानूनगो जुगेंद्र कुमार गौतम, राजेंद्र कुमार, अजय वर्मा, अशोक कुमार, हरनाम सिंह लेखपाल आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed