{"_id":"6609f3e9214b3452cf0ddbe6","slug":"liquor-worth-rs-125-crore-being-transported-to-bihar-seized-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-121398-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बिहार ले जाई जा रही 1.25 करोड़ की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बिहार ले जाई जा रही 1.25 करोड़ की शराब पकड़ी
Mon, 01 Apr 2024 05:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 1.25 करोड़ रुपये की शराब पकड़ी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पंजाब और हरियाणा मार्का की 1000 पेटी शराब और 200 पेटी बीयर, सहित ट्रक बरामद किया है।
लोकसभा चुनाव के दौरान खपाने के लिए ट्रक में भरकर बिहार ले जाई जा रही शराब की 1000 और बीयर की 200 पेटी के साथ चालक को पकड़ा है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि हरियाणा और पंजाब मार्का की शराब और बीयर तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी। सूचना पर सीओ टूंडला अनिवेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम थाना प्रभारी अनुज राणा, एसओजी प्रभारी शैलेंद्र चौहान, सर्विलांस प्रभारी विमलेश त्रिपाठी ने मय टीम के राजा का ताल पुलिस चौकी के समीप ट्रक की चेकिंग की तो ट्रक से 1000 पेटी शराब और 200 पेटी बीयर की बरामद हुई। वहीं जम्मू के अरसपुरा के गांव सुचेतगढ़ निवासी गुरुचरण सिंह उर्फ चन्नी को गिरफ्तार किया है।
अंबाला से बिहार बॉर्डर पर छोड़ना था ट्रक
सीओ अनिवेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ने पूछताछ में बताया कि उसकी बातचीत व्हाट्सएप कॉल के जरिए होती है। उसे अंबाला से बिहार बॉर्डर तक ट्रक ले जाना था। इसके लिए उसे एक लाख रुपये मिलते। इसमें से कुछ एडवांस भी मिल चुका था।
विज्ञापन
फूड ऑयल और मशीनरी पार्ट का था फर्जी बिल
पुलिस से बचने के लिए ट्रक चालक को फर्जी बिल तैयार कर दिया गया था, जिसमें फूड ऑयल और मशीनरी के पार्ट अंकित थे। पकड़ा गया आरोपी पहले राजस्थान के उदयपुर और डूंगरपुर से जेल जा चुका है।