{"_id":"5ff74f9e8ebc3e2e7b610448","slug":"light-problem-firozabad-news-agr475409548","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न आने के कारण नौ घंटे बंद रहा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न आने के कारण नौ घंटे बंद रहा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बिजली न आने के कारण सैलई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बुधवार रात करीब साढ़े तीन बजे से बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे तक बंद रहा। इससे टंकियां पूरी नहीं भर सकी। टंकियों में जो पानी था, उससे शहर को बृहस्पतिवार सुबह सप्लाई दी गई। इस बीच जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते रहे।
मंगलवार रात करीब एक बजे लभऊआ गांव के पास चोर 33 हजार लाइन के तार चोरी कर ले गए थे। इससे नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट मंगलवार रात करीब एक बजे से बुधवार रात करीब आठ बजे तक बंद रहा। लाइट आने के साथ ही जल निगम के अधिकारियों ने प्लांट चालू कराने के साथ ही शहर की टंकियों को भरना शुरू कर दिया। इससे बृहस्पतिवार सुबह शहर को पर्याप्त सप्लाई मिल सके।
बुधवार रात टंकियां भरने का कार्य किया जा रहा था। तभी रात साढ़े तीन बजे करीब लाइट जाने से सैलई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बंद हो गया। जो बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बिजली आने पर चल सका। इस बीच टंकियों में मौजूद पानी से शहर को सप्लाई दी गई। सहायक अभियंता दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि सैलई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बिजली न आने के कारण करीब नौ घंटे बंद रहा। टंकियों में पानी होने के कारण शहर में पानी का संकट नहीं रहा।